West Bengal: होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला भाजपा नेता का शव, मचा हड़कंप

1184
bjp-leader-body-found-hanging

bjp-leader-body-found-hanging

गुड़ापः बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी स्थित एक होटल के कमरे से शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक (bjp leaders death) की पहचान सुदीप घोष (37) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक बीजेपी नेता का नाम सुदीप घोष था। कुछ दिन पहले उन्हें हुगली संगठनात्मक जिला भाजपा द्वारा धनियाखाली ब्लॉक का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक  भाजपा नेता ने एक निजी होटल में दो दिन पहले ही कमरा किराये पर लिया था। शनिवार उनका होटल से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। यह हत्या या आत्महत्या इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। फिलहाल कल्याणी थाने की पुलिस भाजपा नेता की मौत के कारणों की जांच में जुट गयी है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद ही उन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें..Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले

मृतक के पिता सुफलचंद्र घोष ने कहा, ”सुदीप गुरुवार को यह कहकर घर से निकला था कि वह एक पार्टी समारोह में शामिल होने जा रहा है.” इसी बीच आज कल्याणी थाने से घर पर मौत की खबर दी गयी.’ उन्होंने बताया कि बीजेपी से जुड़े होने के कारण उनके बेटे को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. लेकिन उनके बेटे ने कभी भी धमकी पर ध्यान नहीं दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)