Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणाशादी में मांगे 50 लाख व फॉर्च्यूनर...लड़की वालों ने 15 घंटे रोकी...

शादी में मांगे 50 लाख व फॉर्च्यूनर…लड़की वालों ने 15 घंटे रोकी बारात, खुद देने पड़े 73 लाख

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में लड़की पक्ष से 51 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार मांगना लड़के पक्ष को महंगा पड़ गया। बारात के दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचने के बाद जब यह मांग की गई तो दुल्हन पक्ष ने 15 घंटे तक बारात रोके रखी। काफी विवाद के बाद रिश्ता टूट गया और दुल्हन पक्ष ने लड़के पक्ष से 73 लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया। दहेज के लालचियों के लिए यह एक बड़ा सबक है।

Gurugram: फेरो से पहले कर दी बड़ी डिमांड

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र के गांव भंगरोला निवासी दिल्ली पुलिस के जवान सेवा राम की बेटी की शादी गुरुग्राम जिले के गांव जुड़ौला निवासी डॉ. मोहित से तय हुई थी। 25 फरवरी को बारात सुबह 2 बजे उनके दरवाजे पर पहुंची। इस दौरान दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष से 51 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर की मांग की। इस पर विवाद हो गया।

15 घंटे रोकी बारात, 73 लाख में हुआ समझौता

दुल्हन पक्ष ने बारात रोक दी। शादी की रस्में रोक दी गईं। करीब 15 घंटे तक विवाद चलता रहा। दुल्हन पक्ष की ओर से मौके पर पुलिस बुलाई गई। दुल्हन पक्ष का कहना था कि उन्होंने शादी में कार और नकदी दी थी। विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत भी हुई और पंचायत में समझौता हो गया। लड़के पक्ष ने न सिर्फ कार और नकदी लौटाई, बल्कि लड़की पक्ष को 73 लाख रुपये और दिए। इसके लिए उन्होंने जमीन और प्लॉट गिरवी रख दिए।

मानेसर एसीपी वीरेंद्र सैनी के अनुसार, पुलिस और प्रमुख ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच यह लिखित समझौता हुआ। लड़के पक्ष के पास इतने पैसे नहीं थे। ऐसे में गांव सदराना निवासी प्रभावशाली व्यक्ति मनोज यादव ने मौके पर ही इसकी जिम्मेदारी ली। लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के नाम एक प्लॉट और एक मकान का समझौता किया है। लड़का मोहित एमबीबीएस करने के बाद एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है। लड़की ने टीचर ट्रेनिंग ली है।

ये भी पढ़ेंः- New Delhi: नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

Gurugram: लड़की पक्ष ने दी थी ब्रेजा कार

लड़की पक्ष ने 23 फरवरी को शादी का तोहफा दिया था। घरेलू सामान के अलावा उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी के तोहफे में ब्रेजा कार दी थी। लड़की पक्ष ने बारात लेकर आए और बड़ी मांग रखी। दुल्हन के परिवार के साथ गांव के सरपंच ने भी लड़के पक्ष के सामने गुहार लगाई, लेकिन वे नहीं माने। लड़के के चाचा पर काफी बदसलूकी करने और बारात वापस ले जाने की धमकी देने का आरोप है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें