spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशWeather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से फिर बढ़ेगी...

Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Update: राज्य में ठंड का कहर जारी है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह और शाम की कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, दिन में मौसम के मिजाज से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

रांची समेत अन्य जिलों में दिन में अच्छी धूप निकल रही है। इससे रात के तापमान में मामूली अंतर आया है। 31 जनवरी से राज्य के कई जिलों में बारिश होगी। 29 जनवरी से कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। यह जानकारी रविवार को रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी।

कल छाया रहेगा कोहरा

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 29 और 30 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगी। इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा। 31 जनवरी को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले पर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand के विकास से संभव होगी विकसित भारत की परिकल्पना: राज्यपाल

इन जिलों में होगी बारिश

विभाग के अनुसार, एक फरवरी को राज्य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिले में देखने को मिलेगा। अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। 10 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. गर्मी का असर दिखने लगेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें