देश Featured

Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा

heat-weather रांची: झारखंड के मौसम में बदलाव दिख रहा है। वैसे तो राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी होनी चाहिए थी, लेकिन मौसम ने मेहबानी दिखाई है, जिसके अगले 4 मई तक बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कई जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है, जिसका असर दिन के तापमान पर है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा। चार मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। जबकि कुछ इलाकों में बादल छाये रहेंगे। ये भी पढ़ें..मौसम की मार झेल रही फूलगोभी, पानी की कमी के चलते किसान हो रहे परेशान विभाग के अनुसार इस दौरान ठनका के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। चार मई तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जायेगी। चार मई के बाद तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। हालांकि इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों विशेषकर दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल से जारी बारिश और बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)