Monday, March 10, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीWeather Updates: दिल्ली–NCR में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंठ, जानें UP में...

Weather Updates: दिल्ली–NCR में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंठ, जानें UP में मौसम का हाल

Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने समय से पहले ही अपना मिजाज बदल लिया है। फरवरी का महीना आते ही ठंड का असर काफी कम हो गया है और गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर कम हो रहा है। सुबह और शाम को ही ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में धूप के असर से गर्मी महसूस हो रही है।

Weather Updates: दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने 3 और 4 फरवरी को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच, दिल्ली में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा और तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

Delhi-NCR-Weather

Weather Updates: फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में जल्द ही भारी बारिश होने वाली है। फरवरी के पहले सप्ताह में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभों का असर 2 से 4 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है।

आईएमडी ने अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 से 5 फरवरी तक रहेगा, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना बन सकती है। इस दौरान हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, इटावा, औरैया, मैनपुरी, वाराणसी, झांसी, कानपुर देहात, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया समेत यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें