Weather update: तापमान में हुई बढ़ोत्तरी, इस दिन से बूंदाबंदी के साथ चलेगी आंधी

0
25

 

हिसारः कुछ दिनों से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के बाद प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में जो तापमान 30 डिग्री के आसपास था वह अब मौसम में बदलाव के साथ 42 डिग्री पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव होगा और बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को दिन का तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है।

हरियाणा राज्य के कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. एमएल खिचड़ ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इसी तरह, उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हवा और आंधी के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बाद 14 और 15 मई को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान बीच-बीच में पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि 16 मई को फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है है। इस दिन रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिर से बदलाव होगा।

यह भी पढे़ंः-मणिपुर में फंसे यूपी के छात्रों को वापस लाने में सफल हुई सरकार, चार दिन में आए 142 छात्र

डॉ. एमएल खीछर ने बताया कि एचएयू की कृषि मौसम विज्ञान प्रयोगशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आठ से 12 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म रहा। दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। इस दौरान रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)