weather update: पश्चिमी हवाओं के चलते गिरा तापमान, साफ रहेगा आसमान

0
59

कानपुर: पश्चिमी हवाओं से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और बुधवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई और दिन में चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिल सकी। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से पिछले 50 साल का उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है और गुलाबी सर्दी जारी रहेगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर एक तरफ रेखा के रूप में बना है। यह 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 9 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है और उत्तराखंड को भी कवर कर सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होने की संभावना है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें-प्रहलाद सिंह पटेल बोले- हमें अपने आदर्श भोजन पर होना चाहिए गर्व

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 76 और दोपहर में सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। हवा की दिशा 8.2 किमी प्रति घंटे की औसत गति के साथ उत्तर पश्चिम थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में आसमान साफ ​​रहने से बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज हवाओं के कारण सुबह और शाम को ठंड और हल्के कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)