प्रदेश हरियाणा

Weather update: प्री मॉनसून ने पकड़ा जोर, अब राज्य में हर रोज होगी झमाझम बारिश

  rain-in-himachal हिसार: प्रदेश में प्री-मानसून बारिश धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है और यह क्रम जारी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दिनों में प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून को हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है और अगले 4-5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। विभाग के मुताबिक, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा और पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश संभव है।

येलो अलर्ट जारी

इससे पहले मंगलवार को मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 29 जून को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होगी। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत और सोनीपत जिले दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा में आते हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में भी इसी तरह की गर्मी और भारी बारिश संभव है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जिंद, चरखी दादरी आते हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

फिलहाल मौसम विभाग ने 29 जून के लिए उत्तरी हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कुरूक्षेत्र, करनाल और कैथल जिलों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का मानना ​​है कि यहां हल्की से मध्यम बारिश संभव है. ऐसे में संभावना है कि 29 जून को प्रदेश में कहीं हल्की, कहीं मध्यम और कहीं भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून को पूरे हरियाणा में बारिश का मौसम रहेगा, जिसके तहत छह जिलों में हल्की और 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह 30 जून और 1 जुलाई को उत्तरी हरियाणा के जिलों में कुछ स्थानों पर और राज्य के अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके बाद 2 जुलाई को जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ेंः-पुलिस के दो जवानों पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, अस्पताल में भर्ती मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। यह सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम है। कई जगहों पर उमस भरी गर्मी पड़ रही है। रात का पारा भी सामान्य के करीब है और 25 डिग्री के आसपास है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)