Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeबंगालWeather update: 16 से 20 फरवरी के बीच फिर बदलेगा मौसम, बारिश...

Weather update: 16 से 20 फरवरी के बीच फिर बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

Weather update: राजस्थान के पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 18 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में 3.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही। वहीं, प्रदेश के 6 शहरों का दिन का पारा 30 से ऊपर दर्ज किया गया। बाड़मेर में 33.5 डिग्री और फलौदी में 16.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात रही। आने वाले दिनों में 16 से 20 फरवरी के बीच प्रदेश का मौसम दो बार बदलेगा।

Weather update: हल्की बारिश की संभावना

इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जालौर, डूंगरपुर, फलौदी, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर का दिन का पारा 30 से ऊपर दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के साथ हल्की हवाएं भी चलीं। फिलहाल, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 25 से 33 डिग्री (सामान्य से 2-7 डिग्री ज्यादा) के बीच दर्ज किया जा रहा है।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 17 फरवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान 16 फरवरी को प्रदेश के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। प्रदेश के अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 31 से 99 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

Weather update: अगले दो सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 13 से 24 फरवरी के बीच प्रदेश के मौसम में कई रंग देखने को मिलेंगे। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 से 20 फरवरी के दौरान प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।

19-20 फरवरी को उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 13 से 27 फरवरी के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पहले सप्ताह के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः-Delhi Assembly Election: ममता और अभिषेक के बयानों में विरोधाभास, मची हलचल

Weather update: हवाओं ने जयपुर के तापमान में गिरावट लाई

जयपुर में लगातार दो दिन से हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। गुरुवार को भी हवाएं चलीं। इससे जयपुर के तापमान में गिरावट आई। जयपुर के दिन के तापमान में 0.4 डिग्री और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई। जयपुर का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें