Weather Update: कैसा रहेगा अगले दस दिनों का मौसम

5

10 days weather update, नई दिल्लीः उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगभग 25 से अधिक शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। जैसे कि बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर उत्तर बिहार में कोहरा छाने की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही अगले दो दिनों में बारिश का भी अनुमान है। 5 और 6 जनवरी को 10 जिलों में बारिश की संभावना है।

साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक पटना समेत दक्षिण बिहार में धूप रहेगी, लेकिन उत्तर बिहार में कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटे के बाद उत्तर बिहार में भी मौसम साफ होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 10 days weather update दिया है जिसके मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के राज्य को पार करने से पहले गुरुवार से राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के पार होने के कारण 5 और 6 जनवरी को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के साथ ही आसपास के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। मंगलवार को पटना समेत राज्य के 29 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

इन जगहों पर बारिश की चेतावनी

weather-update

5 और 6 जनवरी को बिहार को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है जैसे 5 जनवरी को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद और गया जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इन जिलों के अलावा 6 जनवरी को पटना, बेगुसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा और लखीसराय जिले में भी मौसम खराब रहेगा।

बारिश के बाद से दिल्ली एनसीआर समेत यूपी, बिहार और राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो गई है। मध्य प्रदेश भी ठंड के कारण गंभीर दौर में है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस हफ्ते उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर डॉट कॉम (skymetweather.com) ने 10 days weather update दिया जिसमें कहा गया है कि, इस समय दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे हुए पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, झाँसी, प्रयागराज, आगरा, जालौन, महोबा, इटावा, ललितपुर, बांदा, सोनभद्र और मिर्ज़ापुर में बारिश की संभावना जताई है।

इस वेबसाइट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के अंदर तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान का बड़ा हिस्सा घने कोहरे की चपेट में रहा। यही स्थिति हरियाणा, दिल्ली और बिहार, झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भी रही। पंजाब और हरियाणा में शीत लहर को देखते हुए आधिकारिक तौर पर कोल्ड डे घोषित किया गया। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के भी कई इलाके कोल्ड डे की चपेट में रहे।

9 जनवरी को बदल सकता है मौसम का मिजाज

 10-days-weather-updates

 

मंगलवार की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 10 days weather update देते हुए लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसी तरह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में भी मध्यम बारिश हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 जनवरी से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा रहेगा। अगले दो दिनों तक उत्तराखंड और राजस्थान में भी यही स्थिति रहने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार समेत पूरा पूर्वोत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में रहेगा।

उत्तराखंड में बारिश को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। दिसंबर माह से ही प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जैसे हालात का इंतजार है। लेकिन, मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 9 जनवरी को राज्य भर में बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके बाद प्रदेश में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जैसे हालात के बाद इसका असर उत्तराखंड तक भी पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग का दावा है कि 9 और 10 जनवरी को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। किसान जहां बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सेब बागवान भी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर माह सूखा रहने के बाद जनवरी में भी बारिश नहीं हुई है, जिससे फसल प्रभावित हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य में तापमान सामान्य रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में 5 दिनों के लिए येलो कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में सुबह और शाम को कोहरा भी छा सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां रहेगी कैसी स्थिति

10-days-weather-update

यूपी में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है।कई इलाकों में घने कोहरे और ठंड से लोग परेशान हैं। इस बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 4 जनवरी से 7 जनवरी तक ऐसे ही मौसम का अनुमान जताया गया है। आज अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी।

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार दक्षिण हरियाणा और इसके आसपास के इलाके में समुद्र तल से औसतन 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है। छह जनवरी तक राज्य के दक्षिणी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक, यहां एक हफ्ते से शीतलहर चल रही है, जिससे राजधानी में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम कोहरे की धुंध दिखाई दे रही है। जिसके कारण विजिबिलिटी घटकर 25 से 200 मीटर के बीच रह जा रही है। कोहरे के कारण आए दिन ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः-Tipu Sultan: टीपू सुल्तान के शासन काल की अनकही बातें

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल?

मध्य प्रदेश के साथ मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है। देश के दक्षिणी राज्यों में भी बारिश हुई है। पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर शीतलहर को लेकर गंभीर ठंड की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी या बारिश की आशंका जताई जा रही है। आईएमडी ने कहा है कि जनवरी के अंत तक कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बर्फबारी हो सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)