देश Featured दिल्ली टॉप न्यूज़

Weather Update: कड़ाके की ठंड से कांप रहा पूरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

Weather Update , नई दिल्लीः इस समय पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक राहत न मिलने की संभावना जताई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। साथ ही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढा दी है।

ट्रेनों पर पड़ रहा कोहरे का असर

शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। Brutal cold in Bihar

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)