spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डWeather Update: एमपी में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शून्य के करीब पहुंचा...

Weather Update: एमपी में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शून्य के करीब पहुंचा पारा, हाड़ कंपा रही सर्द रातें

ठंड

भोपालः मध्य प्रदेश में बीते चार दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राजधानी भोपाल समेत पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है और बर्फीली हवाओं के चलते लोग दिन में कांपने को मजबूर हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा शून्य के करीब पहुंच गया। यहां तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के सबसे कम तापमान वाले शहरों में नौगांव दूसरे नंबर पर रहा। ठंड को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों में आठवां तक के स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें..अखिलेश से बड़ा केशव प्रसाद मौर्य का जनाधार : ओम प्रकाश राजभर

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। यहां चार दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में लगातारा गिरावट बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को खजुराहो में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। खजुराहो देश के सबसे ठंडा दिन वाले शहरों में छठवें क्रम पर रहा। छतरपुर एवं ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा। छतरपुर, दतिया, गुना जिले में पाले का असर भी दिखा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

भोपाल मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरा। शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान सागर संभाग में सामान्य से विशेष रूप से कम, ग्वालियर एवं भोपाल संभाग में सामान्य से काफी कम रहा। उज्जैन, रीवा और शहडोल संभाग में सामान्य से कम एवं शेष संभाग के जिलों में सामान्य रहा।

भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पिछले चार दिनों से उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द हवाएं आ रही हैं। इस वजह से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के असर से शनिवार से उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से हवाओं का रुख भी बदलने लगेगा। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना भी है।

देश के सबसे कम तापमान वाले शहर

शुक्रवार को देश में सबसे कम तापमान राजस्थान का बीकानेर शहर में शून्य डिग्री रहा, जबकि नौगांव 0.2 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। राजस्थान के चुरू में चुरू 1.0, मप्र के दतिया 2.5, खजुराहो 2.6, गुना 3.0, फुरसतगंज 3.5, जयपुर 3.6, कोटा 3.6 और जम्मू में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, देश के सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में करनाल 9.0 पहले स्थान पर, अंबाला 9.4 दूसरे, जम्मू 9.9 तीसरे, पटियाला 10.7 चौथे, अमृतसर 10.8 पांचवें, खजुराहो 11.4 छठवें, चंडीगढ़ 11.6 सातवें, मेरठ 11.8 आठवें, लुधियाना 11.8 नौंवे और बरेली 11.8 डिग्री तापमान के साथ दसवें स्थान पर रहा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें