spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशWeather Update: हवाओं की दिशा बदलने से बढ़ा पारा, आने वाले दिनों...

Weather Update: हवाओं की दिशा बदलने से बढ़ा पारा, आने वाले दिनों उमस भरी से मिलेगी राहत

up-weather-update

Weather Update: लखनऊः दक्षिण-पश्चिम मानसून की ट्रफ लाइन इन दिनों उत्तर प्रदेश में शिफ्ट हो गई है। इसके साथ ही हवाओं की दिशा बदलने से बारिश कमजोर हो गई और तापमान बढ़ गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने शुक्रवार को बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा जैसलमेर, कोटा, सागर, रायपुर, ओडिशा के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। एक कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा तट के पास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम शियर ज़ोन 20°छ अक्षांश के साथ चल रहा है। 24 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके कारण एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मानसून की ट्रफ लाइन आएगी और बारिश होगी।

ये भी पढ़ें..Raigad landslide: रायगढ़ भूस्खलन में अब तक 21 की मौत, CM…

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 74 एवं दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत रही। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व थी और औसत गति 6.3 किमी प्रति घंटा थी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाये रहने के कारण 26 जुलाई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें