कोल्हापुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियों का बढ़ा जलस्तर, 22 सड़कें बंद

0
17

kolhapur-flood

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra Rains) के कोल्हापुर जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है, जिसके कारण जिले की 22 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गई हैं। जिले में सड़क यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे के लोगों को अलर्ट कर दिया है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

राज्य के विदर्भ क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश जारी है। यवतमाल, बुलढाणा, अमरावती जिलों में बारिश (Maharashtra Rains) हुई है। बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इससे गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसलिए सोमवार को भी पुणे, ठाणे, पालघर, सतारा, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें..Mumbai Rains: पानी-पानी हुई मायानगरी, कई इलाके जलमग्न, रेलवे का बिगड़ा शेड्यूल

मुंबई में येलो अलर्ट (Mumbai weather alert) जारी किया गया है। विदर्भ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश (Maharashtra Rains) के कारण यवतमाल, बुलढाणा जिलों में भी कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कई जगहों पर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)