देश Featured

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘वॉक फॉर हेल्थ’ का आयोजन

Walk-for-Health नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली जिला क्षेत्र में मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम ‘वॉक फॉर हेल्थ’ का आयोजन किया गया। धावक विजय चैक और कर्तव्य पथ से शुरू होकर इंडिया गेट से होते हुए निर्माण भवन पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव विशाल चौहान, वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सों और केंद्र सरकार के अस्पतालों सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने भी वॉकथॉन में भाग लिया। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और स्वस्थ और सक्रिय जीवन अपनाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वॉकथॉन के साथ ही देश भर के जिला मुख्यालयों पर ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत’ की थीम के तहत साइक्लोथॉन का भी आयोजन किया जा रहा है। यह स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक साल तक चलने वाले अभियान ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ घर’ के हिस्से के रूप में की जा रही पहल है। ये भी पढ़ें..यूपी में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश वॉकथॉन और इसी तरह के आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली के बारे में जागरुकता फैलाना है। मंत्रालय का कहना है कि शारीरिक गतिविधि से न केवल केवल गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) का जोखिम कम होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)