एनिमल के बाद Wake Up sid 2 में नजर आएंगे Ranbir Kapoor, शूटिंग सेट से वायरल वीडियो

28

Wake Up sid 2: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनिमल है, उनकी ये फिल्म रिलीज के बाद सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय को भी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। एनिमल देखने के बाद अब रणबीर कपूर के चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म की रिलीज का इंतजार है और उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उतावले हो रहे हैं। अब इसी बीच अभिनेता रणबीर कपूर एक खास वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

बता दें कि, रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा भी नजर आ रही हैं।

Ranbir Kapoor का वीडियो वायरल

इस वीडियो को सेलेब्स फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्ट पर शेयर किया है। ये वीडियो उनकी अगली फिल्म के सेट का बताया जा रहा है, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर कपूर शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये कयास लगाए जा रहा हैं कि, रणबीर कपूर की अगली फिल्म कोई और नहीं बल्कि वेक अप सिड 2 हो सकती हैं।

Animal Movie: क्या Bollywood फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े फेक हैं? Bhushan Kumar ने खोली इंडस्ट्री की पोल!

क्या Wake Up sid 2 ला रहें मेकर्स

हालांकि आपको बता दें कि, अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म वेक अप सिड 2 को लेकर अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद कोंकणा सेन शर्मा और रणबीर कपूर को एक साथ देखने की चाह रखने वाले फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। इसी के साथ कयासों का दौर भी शुरू हो चुका है। हालांकि ये कयास कितने सही हैं और कितने नहीं ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अगर हम बात करें फिल्म वेक अप सिड की तो इसका निर्माण करण जौहर ने किया था और इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में नजर आए थें। वेक अप सिड रणबीर कपूर के करियर की पहली हिट फिल्म थी जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसका बजट 17 करोड़ था और फिल्म ने 28 करोड़ का कारोबार किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)