नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। शाम के 5:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। भाजपा, आप और कांग्रेस के चुनावी दावों के बीच आज दिल्ली की जनता यह फैसला करने के लिए घरों से निकल रही है कि इस बार वह एमसीडी में किसे सत्ता प्रदान करना है। वहीं भाजपा सांसद परवेश वर्मा और उनकी पत्नी ने मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डाला। दिल्ली के 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी 250 वाडरें में मतदान के लिए 13,638 पोलिंग बूथ बनाएं हैं। चुनाव में लगभग 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें..सात-आठ साल में अरब सागर में समा जाएंगे मरीन ड्राइव समेत मुंबई के कई स्थान: शोध
हाल ही में हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों (MCD) के एकीकरण और वाडरें के परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा और आम आदमी पाटी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा जहां दिल्ली नगर निगम में जीत का चौका लगाने का प्रयास कर रही है, वहीं आप निगम पर कब्जे का पूरा प्रयास कर रही है।
1,349 उम्मीदवार मैदान में
MCD चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं। JDU 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो AIMIM ने 15 कैंडिडेट उतारे हैं। BSP ने 174, NCP ने 29, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4, और सपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसके अलावा 382 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)