विवेकानंद संदेश यात्रा के जरिए ‘उठो जागो युवा भारत का संदेश’, 17 को पहुंचेगी बीकानेर

49

बीकानेर: आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र की स्थाना के सेवा में समर्पित 50 वर्ष पूर्ण होने के सुखद अवसर पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राजस्थान प्रांत द्वारा 7 जनवरी 2023 तक पूरे 50 दिनों तक राज्य के सभी 7 संभाग के 33 जिलों में 75 स्थानों पर जाने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा 17 दिसम्बर को बीकानेर पहुंचेगी।

यात्रा का आयोजन राष्ट्र चेतना जागृत करते हुए मानवमात्र के कल्याण की प्रेरणा देने वाले विचारों-संदेशों को राजस्थान के जन-जन तक ले जाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह जानकारी बुधवार को शिवबाड़ी में विमर्शानंदगिरीजी की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में समन्वयक रितेश अरोड़ा, सह समन्वयक दिव्या जोशी, प्रांत आयोजन समिति सदस्य सुभाष मित्तल ने संयुक्त रुप से दी।

उन्होंने बताया कि यात्रा मेें संदेश रथ के साथ स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचारों से ओतप्रोत पुस्तकों की चल प्रदर्शनी बुक वैन के साथ केंद्र के 35 सेवावृत्ति कार्यकर्ता रहेंगे। उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको तथा मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुुनरुत्थान के ध्येय वाक्य को जनमानस तक पहुंचना ही इस संदेश यात्रा की परिकल्पना है।

यह भी पढ़ें-अनूपपुर : मध्य प्रदेश रसोइया संघ का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की…

दो दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे जाट धर्मशाला से शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद का विशाल रथ, पुस्तक वाहिनी घोष, झांकी, युवा, मातृशक्ति तिरंगा ध्वज लिए हुए स्वामी विवेकानंद के संदेश और विचारों का संदेश देंगे। 18 दिसम्बर, रविवार को प्रात: साढ़े सात बजे मैराथन, दोपहर बारह बजे आदर्श विद्या मंदिर जेएनवी कॉलोनी में विमर्श कार्यक्रम, सांय 5 बजे रविंद्र रंगमंच पर एक संगोष्ठी युवा भारत और स्वामी विवेकानंद का आयोजन होगा जिसमें मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता सुबुही खान होगी। इस संदेश यात्रा के आयोजन में भारत विकास परिषद बीकानेर शाखा के अलावा विभिन्न संगठनों का सहयोग रहेगा। पत्रकार सम्मेलन में विमर्शानंदगिरीजी के साथ अन्य मौजूद लोगों ने एक पोस्टर व पेम्पलेट का भी विमोचन किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)