जीत के जश्न के बाद पत्नी अनुष्का से मिलने लंदन पहुंचे Virat Kohli

28
anushka-virat-kohli

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप जीतकर गुरुवार 4 जून को भारत लौट आई। टीम इंडिया की विजय यात्रा देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पर उमड़ पड़े बता दें, वानखेड़े में टीम इंडिया ने जीत का शानदार जश्न मनाया और फैंस ने जयकारों के साथ टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया। वहीं इसी बीच जश्न के बाद विराट कोहली को लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट पर देखा गया।

पत्नी संग लंदन पहुंचे Virat Kohli 

पत्नी Anushka Sharma के साथ टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाने के लिए Virat Kohli लंदन गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो सामने आया है। विराट का वीडियो पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में किंग कोहली डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का और परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए लंदन गए हैं। उनके वीडियो पर नेटिज़ेंस ने कमेंट किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: म्यूजिक फेस्टिवल में चार-चांद लगाने पहुंचे Justin Bieber, कुछ घंटो के लिए 83 करोड़ रुपये 

वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट ने स्टेडियम से अनुष्का को वीडियो कॉल कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद उन्हें विजय यात्रा के दौरान अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात करते हुए भी देखा गया था। बता दें, अनुष्का ने विराट के मुश्किल वक्त में हमेशा उनका साथ दिया है, विराट और अनुष्का की जोड़ी साल 2017 में शादी के बंधन में बंधी थी जिसके बाद साल 2021 में अनुष्का ने अपनी पहली बेटी वामिका को जन्म दिया। वहीं कुछ महीने पहले अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे अकाय के माता-पिता बने हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)