Thursday, October 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
HomeखेलIND vs NZ: कोहली ने तोड़ा धोनी का विराट रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के...

IND vs NZ: कोहली ने तोड़ा धोनी का विराट रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने नाम की ये उपलब्धि

India vs New Zealand 1st Test: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर जैसे ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, विराट कोहली के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई।

विराट ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बावजूद एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए सभी प्रारूपों में भारत के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने यह उपलब्धि हालिस की । न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जा रहा पहला टेस्ट विराट कोहली के करियर का 536वां मैच है। वहीं धोनी ने 2004 से 2019 के बीच भारत के लिए 535 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया।

इस मामले सचिन तेंदुलकर सबसे आगे

बता दें कि 2008 में श्रीलंका में वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद विराट कोहली 115 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 का हिस्सा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 27,041 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट, 95 वनडे और 50 टी20 सहित 213 मैचों में भारत की कप्तानी भी की है। विराट कोहली अब केवल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, जिन्होंने 1989 से 2013 तक भारत के लिए खेलते हुए 664 मैच खेले। सचिन तेंदुलकर के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 1st Test: 46 रन पर सिमटी टीम इंडिया, पांच बल्लेबाज शून्य पर हुए आउट

सक्रिय क्रिकेटरों में कोहली के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (486 ) और रवींद्र जडेजा (346 ) का नंबर आता है। 35 वर्षीय कोहली 116 मैचों के साथ भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक उपस्थिति के मामले में आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने लंबे प्रारूप में 8,947 रन भी बनाए, जो तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट में 9000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बनने से सिर्फ 53 रन पीछे हैं।

कोहली के नाम हुए ये भी बड़ी उपलब्धि

हालांकि, वे भारत की पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए। साथ ही, विराट कोहली पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने। उन्होंने तेंदुलकर के 623 पारियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया क्योंकि उन्होंने सिर्फ 594 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। वह 600 से कम पारियों में 27,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें