spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeओलंपिक 2024संसद में गूंजा Vinesh Phogat का मामला, खेल मंत्री के बयान से...

संसद में गूंजा Vinesh Phogat का मामला, खेल मंत्री के बयान से नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट

Vinesh Phogat Disqualified, नई दिल्ली: भारतीय पहलवान विनेश फोगट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने पर खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya ) ने लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि विनेश फोगट को क्यों अयोग्य ठहराया गया है और सरकार इस बारे में क्या कर रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि सुबह दो बार विनेश का वजन चेक किया गया। उसका वजन 50 किलो 100 ग्राम पाया गया। जिसके बाद उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया। हमने अंतरराष्ट्रीय संगठनों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हालांकि इसके बाद भी संसद में हंगामा जारी रहा। विपक्षी सांसद इतने नाराज हो गए कि सदन से वॉकआउट कर गए।

क्या है नियम

दरअसल प्रतियोगिता के लिए Vinesh Phogat का वजन 50 किलोग्राम होना अनिवार्य था। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के नियमों के अनुसार सभी प्रतियोगिताओं के लिए संबंधित श्रेणी के लिए प्रतिदिन सुबह वजन किया जाता है। अनुच्छेद-11 के अनुसार, ‘यदि कोई एथलीट वजन (प्रथम या द्वितीय) में भाग नहीं लेता है या असफल रहता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना किसी रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।’

खेल मंत्री ने सदन में दिया मदद का पूरा ब्योरा

वहीं संसद में खेल मंत्री ने कहा, भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से शिकायत की है। हमने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ से भी विरोध दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद भारतीय ओलंपिक समिति की प्रमुख पीटी उषा से बात की है। पीटी उषा इस समय पेरिस में हैं। हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः- Paris Olympics से बाहर होने के बाद बिगड़ी Vinesh Phogat की तबियत, अस्पताल में हुई भर्ती

लोकसभा में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि सरकार ने उनकी हर संभव मदद की। उनके लिए निजी स्टाफ नियुक्त किया गया। हंगरी के मशहूर कोच वोलर अकोस और फिजियो अश्विनी पाटिल को तैनात किया गया। कई स्पैरिंग पार्टनर, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विशेषज्ञों को पैसे दिए गए। मंडाविया ने इस मौके पर इसका ब्योरा भी दिया। मंत्री ने इसका पूरा ब्योरा भी सदन के समक्ष रखा।

विपक्ष ने किया वॉकआउट

दूसरी मनसुख मंडाविया जब विनेश फोगाट को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दे रहे थे, तभी विपक्षी सांसद खड़े होकर विरोध करने लगे। उन्होंने विनेश फोगाट के साथ पहले किए गए व्यवहार को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी बेंच ने सरकार पर इस मामले में ठोस कदम न उठाने का भी आरोप लगाया। लेकिन नियमों का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। खेल मंत्री के बयान से असंतुष्ट कांग्रेस, टीएमसी और सपा समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।

दूसरी ओर, सांसद उनके बयान से संतुष्ट नहीं थे। विपक्षी सांसदों ने सरकार से इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाने की मांग की। उन्होंने पूछा- हमें बताएं कि आपने अब तक क्या किया है। खेल मंत्री के जवाब से नाराज सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

बिना मेडल लौटेंगी विनेश

नियमों के अनुसार अयोग्य घोषित होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट Paris Olympics 2024 में कोई भी पदक नहीं जीत पाएंगी। यानी फाइनल में पहुंचने के बावजूद विनेश को बिना पदक के ही भारत लौटना पड़ेगा। साफ है कि फाइनल में पहुंचने के बावजूद गोल्ड मिलना तो दूर, विनेश फोगाट अब सिल्वर और ब्रॉन्ज भी गंवा चुकी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें