ग्रामीणों ने दो महिलाओं को दी तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटने के बाद मुंडवा सिर, फिर गांव में घुमाया गया

80

रायपुरः प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच बाजार दो महिला चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी। ग्रामीणों ने पहले महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की फिर उनके बाल भी काट दिए। महिला रोती चिल्लाती रही। यही नहीं महिलाओं के गोद में छोटे-छोटे बच्चे भी बिलख बिलख कर रोते रहे। लेकिन इन पर किसी को भी दया नहीं आई।

ये भी पढ़ें..डीएम नोएडा सुहास एल. वाई. के पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने पर सीएम योगी ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ आरोपी महिलाएं

बता दें कि घटना झारखंड के सिमडेगा जिले की है। यहां मुफस्सिल के बानाबिरा गांव में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान थे। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने शनिवार को दो महिलाओं को चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। उनके बाल मुंडवाए गए और फिर गांव में घुमाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं छत्तीसगढ़ की हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को अपने सरंक्षण में लिया। एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने रंगे हाथ चोरी करते पकड़ा

दरअसल ग्रामीणों का आरोप था कि दोनों महिलाएं बाजार में चोरी कर रही थी। उन्हें ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पिटाई के बाद कैंची से महिलाओं ने दोनों महिला चोरों के बाल काट दिये। इतना ही नहीं चप्पलों से भी दोनों महिलाओं की जबरदस्त पिटाई की गई। महिला रोती चिल्लाती रही। महिला के गोद में छोटे-छोटे बच्चे भी बिलख बिलख कर रोते रहे। लेकिन इस पर किसी को दया नहीं आई। हालांकि मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पायी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)