देश

Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने कहा- एक्टिवेट नहीं हुए विक्रम व प्रज्ञान

chandrayaan-3 नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन को लेकर नया अपडेट दिया है। चंद्रमा की सतह पर निष्क्रिय पड़े लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अभी तक सक्रिय नहीं हो पाए हैं। शुक्रवार को इसरो ने लगातार दोनों को सिग्नल भेजे लेकिन अब तक उन्हें सिग्नल नहीं मिले हैं। हालाँकि, इसरो इस संबंध में प्रयास जारी रखेगा। इसरो ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जागने की स्थिति का पता लगाने के लिए उनसे संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं। अभी तक उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिला है। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे। ये भी पढ़ें..चांद पर होगा उम्मीदों का सूर्योदय, 14 दिनों की गहरी ‘नींद’ से ‘जागने’ को...

संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने कहा कि लैंडर और रोवर से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। यह स्वचालित रूप से पुनर्जीवित होगा और एक सिग्नल भेजेगा। हालांकि अभी तक कोई सिग्नल नहीं आया है। हालाँकि, चंद्रयान-3 मिशन अपना काम पहले ही कर चुका है। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हैं, इसरो ने इन्हें 4 सितंबर को ही बंद कर दिया था ताकि चंद्रमा पर नई सुबह होने पर इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सके। शुक्रवार को इसरो ने लगातार सिग्नल भेजे लेकिन अब तक लैंडर और रोवर को ये नहीं मिले हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)