फिल्म ‘लाइगर’ से बाॅलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं विजय देवरकोंडा

238

 

नई दिल्लीः साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म से दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे और इस फिल्म का नाम होगा ‘लाइगर’। खास बात यह है कि करण जौहर निर्मित इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

करण जौहर ने फिल्म के पहले लुक का पोस्टर जारी करते हुए लिखा-लाइगर प्रस्तुत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। बिग स्क्रीन पर कई दिलों को जीतने वाले विजय देवरकोंडा और तेजस्वी अनन्या पांडे.. असाधारण रूप से कुशल पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित। हम दुनिया को इस कहानी को 5 भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में गवाह करने का इंतजार नहीं कर सकते। बड़ी स्क्रीन पर मिलते हैं! लाइगर! फिल्म का पहला लुक का पोस्टर काफी आकर्षक है। इस पोस्टर में आधे भाग में शेर बना हुआ है और उसके आगे विजय देवरकोंडा बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए काफी जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-किसानों की तकदीर बदल रहा ‘एप्पल बेर’

इसके साथ ही पोस्टर पर लाइगर साला क्रॉसब्रीड लिखा हैं। फिल्म के इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म को धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ पुरी जगन्नाथ, अपूर्व मेहता और ऐक्ट्रेस चार्मी कौर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं।