Thursday, April 10, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमदुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट लिखवाने वाली पीड़िता पर चाकू से हमला, हालत...

दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट लिखवाने वाली पीड़िता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

उज्जैन: एक सप्ताह पूर्व दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट लिखवाने वाली महिला को सरेराह आरोपियों ने चाकू मारे और गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। ज्ञात रहे पुलिस की नजर में एक आरोपी फरार हैं। बावजूद इसके थानाक्षेत्र में ही दुष्कर्म पीड़िता को चाकू मारे गए।

पूरा मामला इस प्रकार है

बसंत विहार कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय महिला ने अपने साथ दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत नानाखेड़ा थाना पुलिस को की थी। महिला की शिकायती आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने पत्रकार वार्ता की और आरोप लगाया कि थाने की महिलाकर्मी चांदनी ने उस पर दबाव बनाया कि शिकायत वापस ले ले। यही कारण रहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर रामू जाटवा और रमेश मालवीय के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के हाथ रामू जाटवा आ गया ,जोकि जेल में बंद है। वहीं रमेश मालवीय जो कि मुख्य आरोपी था, फरार है।

यह भी पढ़ेंः-Helicopter Crash: कुन्नूर में CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश, ये हैं कुछ अनसुलझे सवाल

पीड़िता ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई की बीती रात करीब 9 बजे जब वह बसंत बिहार से न्यू इंदिरा नगर जा रही थी, उसे रमेश मालवीय और मोहन पटेल ने रोका तथा गर्दन पर चाकू मारे। धमकी दी कि शिकायत वापस नहीं ली तो जान से खत्म कर देंगे। घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें