Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने काशापुराधिपति के दरबार में लगाई हाजिरी, षोडशोपचार विधि...

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने काशापुराधिपति के दरबार में लगाई हाजिरी, षोडशोपचार विधि से किया अभिषेक

वाराणसीः दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पत्नी एम उषा नायडू के साथ काशीपुराधिपति के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर के गर्भगृह में पावन ज्योर्तिलिंग का विधि विधान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपराष्ट्रपति ने षोडशोपचार विधि से अभिषेक किया। मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान पूर्वक पूजन अनुष्ठान को पूरा कराया। उपराष्ट्रपति ने बाबा से देश में सुख शान्ति और लोक कल्याण की कामना की।

दरबार में दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप का अवलोकन भी किया। इस दौरान धाम की छटा और सुंदरता देख उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी आहृलादित नजर आए। उपराष्ट्रपति ने मौजूद अफसरों से धाम के बारे में जानकारी ली और कहा कि अकल्पनीय है धाम। इस दौरान उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र जिले के आला अफसर भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें..रूस ने सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर ठोका 1,44,000 डॉलर…

मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में भी दर्शन पूजन किया। अब उपराष्ट्रपति पड़ाव चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे। स्मृति स्थल में उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। अंदर भ्रमण के लिए दो गोल्फ कार्ट गाड़ियां मंगाई गई हैं। उपराष्ट्रपति पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के दर्शन के साथ ही भित्ति पर अंकित चित्रों के माध्यम से उनके जीवन दर्शन से रूबरू होंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन करने के साथ ही परिसर में बने संग्रहालय को भी देखेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें