Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeफीचर्डतमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विवेक का निधन, पीएम मोदी ने भी...

तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विवेक का निधन, पीएम मोदी ने भी जताया शोक

चेन्नईः तमिल फिल्मों के दिग्गज कॉमेडियन और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्तकर्ता विवेक का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 59 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विख्यात तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अभिनेता विवेक को हार्ट अटैक आने के बाद एसआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से कहा गया कि विवेक को गंभीर हाल में एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) सपोर्ट पर रखा गया था। उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया था। यहां विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा उन्हें होश में लाए जाने का प्रयास किया गया और इसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी व एंजियोग्राम की प्रक्रिया में से गुजरना पड़ा। चिकित्सकों के मुताबिक विवेक ने अपने परिवार से सीने में दर्द होने की बात कही थी।

यह भी पढ़ेंः लालू यादव को मिली राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने आधी सजा पूरी…

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट तमिलिसाई साउंडराजन ने कहा कि विवेक ने अपने हास्य संवादों के माध्यम से समाज में अच्छे संदेशों का प्रसार किया है और इसी के चलते उन्हें चिन्ना कलाईवन्नारा या लिटिल कलाईवन्नारा (तमिल फिल्मों के दिवंगत कॉमेडियन एनएस कृष्णन को दी गई उपाधि कलाईवन्नारा की तर्ज पर) की उपाधि से सम्मानित किया गया था। वह एक पर्यावरणविद थे, जिन्होंने लाखों की संख्या में पौधारोपण किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें