इसी माह सात फेरे लेंगे वरूण-नताशा, पांच दिन चलेगा मांगलिक कार्यक्रम

0
77

नई दिल्ली। बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जल्द ही सात फेरे लेंगे। उनकी शादी की तैयारियां अलीबाग में एक पांच सितारा होटल में जोरों पर चल रही है। ऐसी भी खबरें मिल रही हैं कि दोनों का विवाह इस माह 22 से 26 जनवरी के बीच होगा।

पांच दिन तक परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। कोरोना के चलते विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या कम हो सकती है। विवाह कोरोना वायरस के कहर के चलते सादगी से ही संपन्न होगा। वरूण धवन और नताशा दलाल अक्सर एक-दूसरे के साथ कई मौकों पर नजर आए हैं। नताशा दलाल वरूण धवन की बचपन की दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें-मलेशिया ने जब्त किया पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान, जानें मामला

दोनों का विवाह साल 2019 में ही होना तय था लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था। इस बीच सूत्रों के मुताबिक नताशा विवाह में खुद का ही डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन सकती हैं। नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वह शानदार ब्राइडल आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। वहीं वरूण धवन की हाॅल ही में फिल्म ‘कुली नं. 1’ रिलीज हुई थी। फिल्म में वरूण के साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं। वरूण-नताशा के अतिरिक्त इस साल अभिनेता रणवीर कपूर और आलिया भट्ट भी विवाह बंधन में बंध सकते हैं।