spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशवरूण गांधी ने कृषि कानून वापस लेने का किया स्वागत, बोले-पहले लिया...

वरूण गांधी ने कृषि कानून वापस लेने का किया स्वागत, बोले-पहले लिया होता निर्णय तो नहीं होती जनहानि

लखनऊः पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कृषि कानून वापस लेने की घोषणा का स्वागत किया है। वरुण गांधी ने लिखा है कि किसानों की दूसरी मांग एमएसपी को कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने से संबंधित है। किसानों की इस मांग को भी सरकार को मान लेना चाहिए। इससे किसानों को एक बहुत बड़ा आर्थिक सुरक्षा चक्र मिल जायेगा। इसके अलावा वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें लिप्त एक केन्द्रीय मंत्री पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

Varun Gandhi letter to the Hon’ble Prime Minister.

वरुण गांधी ने पत्र में लिखा है कि तीन कृषि कानूनों के निरस्तीकरण और फसलों के समर्थन मूल्य की वैधानिक गारंटी की मांग को लेकर पिछले एक साल से किसानों का एक विशाल आन्दोलन देशभर में चल रहा है। आपने बड़ा दिल दिखाते हुए इन कानूनों को निरस्त करने की जो घोषणा की है उसके लिए मैं आपको साधुवाद देता हूँ। इस आन्दोलन में सात सौ से ज्यादा किसानों की शहादत हो चुकी है। यह निर्णय यदि पहले ले लिया जाता तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती।

यह भी पढ़ें-कृषि कानून के बाद अब CAA वापस लेने की मांग हुई तेज

वरुण गांधी ने मांग की है कि आन्दोलन में शहीद हुए किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। इसके अलावा इस आन्दोलन के दौरान किसानों को प्रताड़ित करने के लिए जितनी भी फर्जी एफआईआर दर्ज की गयी हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें