Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजनरात भर शूटिंग फिर सुबह पैकअप , Varun Dhawan ने दिखाई खास...

रात भर शूटिंग फिर सुबह पैकअप , Varun Dhawan ने दिखाई खास झलक

Mumbai News : अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। धवन ने एक वीडियो पोस्ट कर फिल्म के सेट से अपने पैकअप की झलक दिखाई।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटोज् 

वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी कार में घर जाते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता पिछली सीट पर बैठे हैं, अपनी आंखों को हाथों से ढकते हैं और फिर हटाते हैं। फिर वह धीरे से मुस्कुराते हैं और अपना सिर हिलाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पैकअप ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’।” टाइम स्टैम्प में दिखाया गया कि वह सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर घर लौट रहे हैं।

वरुण धवन के साथ नजर आएंगी जान्हवी कपूर    

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे। इस प्रोजेक्ट में सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ, अभिनव शर्मा, मनीष पॉल और मानिनी चड्ढा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

वरुण ने निर्देशक शशांक खेतान को दी जन्मदिन की बधाई    

वरुण ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर निर्माता-निर्देशक शशांक खेतान को जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उनकी पहली फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से लेकर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ तक, उनके निर्देशन में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

ये भी पढ़ेंः- सरकारी नौकरी के नाम पर Professor ने युवक-युवतियों ठग लिए लाखों रुपए, गिरफ्तार

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसे मूल रूप से धर्मा प्रोडक्शंस ने शेयर किया था। इसमें 2014 में रिलीज हुई ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में उनके काम के क्लिप हैं। वरुण ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो शशांक सर।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें