मनोरंजन

Dulahaniya 3 में एक साथ नजर आएंगे Alia Bhatt और Varun Dhawan, करण जौहर ने दिया हिंट

Dulahaniya 3, Mumbai: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों कई फिल्मों के सीक्वल पर काम किया जा रहा है। जिसमें मुन्नाभाई एमबीबीएस, दृश्यम, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी शामिल है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि जल्द ही आलिया भट्ट और वरूण धवन की दुल्हनिया फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट आने वाला है। दो फिल्मों हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सफलता के बाद अब दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। Animal Movie: क्या Bollywood फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े फेक हैं? Bhushan Kumar ने खोली इंडस्ट्री की पोल!

Dulahaniya 3 की कहानी पर हुई चर्चा

ताजा खबरों के अनुसार, करण जौहर और निर्देशक शशांक खेतान ने दुल्हनिया 3 की कहानी पर चर्चा की। इसके बाद एक कहानी को अंतिम रूप दिया गया है। ये फिल्म अगले साल 2024 के अंत तक फ्लोर पर आएगी। इस फ्रेंचाइजी ने वरुण और आलिया को काफी लोकप्रियता दिलाई। दोनों फिल्मों में कलाकारों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है अब ये दोनों तीसरे र्पा में भी नजर आ सकते है। Movierulz 2023: इन Websites से फ्री में डाउनलोड होंगी Bollywood, Hollywood और Telugu movies!

Karan Johar ने दिया हिंट

करण जौहर ने इंस्टा पर लाइव सेशन में फैंस को जवाब देते हुए कहा कि, दुल्हनिया एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है जिसे बहुत प्यार मिला है। ये फिल्म रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण है और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। इसके साथ ही करण ने उम्मीद जताई की दुल्हनिया फ्रेंचाइजी दर्शकों को पसंद आएगी। बता दें कि करण जौहर के साथ आलिया और वरूण भी इसको लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अगर हम बात करें वरुण धवन के काम की तो वो इन दिनों अपने पिता डेविड धवन की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसके प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं। वहीं आलिया इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)