Varanasi: अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, चेहरे और पेट पर गंभीर चोट के मिले निशान

34
pratapgarh

dead-body-found-in-varanasi

वाराणसीः जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत महदेपुर गांव में रविवार को एक महिला की रक्तरंजित अर्धनग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर, एसीपी पिंडरा भी मौके पर पहुंच गये। अफसरों ने फिंगरप्रिंट और डाग स्क्वायड दस्ते के साथ मौके पर और आसपास देर तक छानबीन की। महिला के चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान मिले। इसके चलते उसकी शिनाख्त में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा।

महदेपुर गांव की आबादी से लगभग 100 मीटर दूर कच्ची सड़क पर 40 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो ग्राम प्रधान भगावन पाल भी वहां पहुंचे। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन और पूछताछ की। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने महिला के हुलिया और कपड़ा देखकर यह संभावना जताई कि महिला किसी ईंट-भट्टे पर काम करने वाली मजदूर है।

ये भी पढ़ें..Karnataka: देश में बाघों की संख्या हुआ इजाफा, PM मोदी ने…

पुलिस ने आसपास के ईंट भट्ठों पर भी पूछताछ की तब जाकर महिला की शिनाख्त हुई। महिला की शिनाख्त रांची झारखंड निवासी गीता भूईया (35) पत्नी सुमित भूईया के रूप में हुई। गीता ईंट भट्टा पर मजदूरी करती थी। गीता की तीन बेटियां हैं। पति सुमित अपनी दो साल की बेटी को लेकर फरार है। पुलिस को उसी पर शक है। फिलहाल पुलिस सुमित को ढूंढ़ रही है। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों को बताया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत कैसे हुई है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)