प्रदेश उत्तराखंड Featured राजनीति

कांग्रेस से 40 साल का रिश्ता तोड़ भाजपा में शामिल हुआ यह दिग्गज नेता, RSS से था प्रभावित

देहरादूनः पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद नेताओं का दल बदल जारी है। इस बीच उत्तराखंड में चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 40 साल से पार्टी की सेवा करने वाले आखिरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। किशोर उपाध्याय बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया। जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें..सुरक्षाबलों को कामयाबी, इस बार गणतंत्र दिवस पर नक्सली नहीं फहरा सके काला झंडा

कांग्रेस से 40 साल का रिश्ता

आपको बता दें किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है। किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने। उनके जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को एक बड़ा झटका लगा है। किशोर उपाध्याय कई सीटों पर असर रखते हैं बीजेपी ने बड़ी सोच समझकर कांग्रेस के इस ब्राह्मण नेता को अपने पाले में कर लिया है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कई बड़ी बातें कहीं, उन्होंने कहा कि मैं किसी की आलोचना नहीं करता। 45 साल से कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता रहा। आरएसएस से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)