Uttarakhand: रांची से कांग्रेस राज्यसभा सदस्य के घर में दो सौ करोड़ से अधिक मिलने के विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य धीरज साहू और कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। 10 दिसंबर को पुतला दहन के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि, रांची में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी है। 200 करोड़ से ज्यादा कैश के बाद अधिकारियों ने कई सूटकेस और ज्वेलरी बरामद की है। साहू के घर से अथाह संपत्ति मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके साथ ही ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, ये रकम 500 करोड़ से ऊपर ही जाने वाली है।
Uttarakhand: गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, सीएम ने अधिकारियों को 30 नवंबर तक का दिया समय
कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल जनता के सामने
उन्होंने ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की पोल जनता के सामने खुल गई है। कांग्रेस स्वयं ही कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को पूरा करेगी। जिस तरह के कुकृत्य उनके सांसदों और नेताओं के द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं, इसकी वजह से अब वो दिन दूर नहीं जब भारत वर्ष में कांग्रेस का पूर्ण सफाया होगा।
जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा है कि, ये पुतला दहन संपूर्ण प्रदेश में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जनता को कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि, अभी तो यह केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के जितने भी मठाधीश नेता हैं उन सबके पास न जाने कितने हजार करोड़ की संपत्ति है, जो भ्रष्टाचार और गरीब जनता का खून चूस कर एकत्र की गई।
मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा है कि, जनता सब जानती है कि इतने सालों तक जो कांग्रेस का राज रहा, उन्होंने भारत वर्ष की जनता की कमाई का कितना दुरुपयोग किया है। इस दौरान कई दिग्गज नेता उपस्थित रहें।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)