Featured मनोरंजन

Urfi Javed: उर्फी जावेद की गिरफ्तारी का चौंकाने वाला सच आया सामने, पुलिस से पंगा लेना पड़ा भारी

urfi-javed-arrest
Urfi Javed Arrested- मुंबईः सोशल मीडिया पर अपने अजीबो-गरीब कपड़ों को लेकर हमेशा चर्चा रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल उर्फी का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती नजर आ रही है। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ कर जीप में ले जाती दिख रही हैं।

उर्फी पर FIR दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया गया कि उर्फी को मुंबई पुलिस ने अजीबों-गरीब कपड़े पहनकर अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, यह खुलासा हो गया है कि उनका वीडियो फेक था। इस मामले पर खुद मुंबई पुलिस ने संज्ञान लिया है और इस रिपोर्ट की पुष्टि की है कि यह वीडियो फर्जी है। सामने आया है कि उर्फी ने ये वीडियो सिर्फ फेम पाने के लिए बनाया है। वहीं उर्फी को पुलिस से पंगा लेना भारी पड़ गया। अब उनके इस फर्जी वीडियो के खिलाफ मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज की है। urfi javed arrest ये भी पढ़ें..Bigg Boss 17: मुश्किल में फंसे विक्की जैन-अंकिता लोखंडे ! शो से हो सकते हैं बाहर

फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वाहन भी किया गया जब्त

मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद और वीडियो में दिख रही महिलाओं के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, 'कोई भी सस्ती पब्लिसिटी के लिए देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के आरोप में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला का वायरल वीडियो सच नहीं है। इसमें पुलिस बैज और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है।
भ्रामक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धारा 171, 419, 500, 34 आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है और वीडियो में दिख रहे फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन भी जब्त कर लिया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)