प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

UP Weather Update: उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगी प्री-मानसून की बारिश, जानें कब यूपी पहुंचेगा मानसून

up-weather UP Weather Update: लखनऊः उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मानसून (Monsoon) आमतौर पर 18 जून के आसपास यूपी में प्रवेश कर लेता है, लेकिन अलनीनो गतिविधि के कारण इस सीजन में इसके आगमन में देरी हो रही है। up-weather-forcast आज का मौसम जानने के लिए आईएमडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें। वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से भी इसके आगमन में देरी हो रही है। हालांकि, बिपरजॉय तूफान के चलते यूपी में 25 जून से प्री-मानसून बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मानसून हवा की दिशा बदलने के बाद ही आगे बढ़ेगा और इसके जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में यूपी में पहुंचने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने रविवार को कहा कि केरल में मानसून के आगमन में एक सप्ताह की देरी हुई है। 17 जून तक मानसून (Monsoon)अपनी सामान्य तिथियों के अनुसार आगे नहीं बढ़ा था। यह वेस्ट कोस्ट, दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वी भारत के साथ-साथ देश के मध्य भाग में समय से पीछे है। अब मानसून (Monsoon) के दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वी भारत में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। वहीं, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से यूपी के अधिकांष जनपदों में 24-25 जून के आसपास प्री-मानसून बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 18 से 21 जून के बीच बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं। इस समय पूर्व से आ रहा मानसून बिहार के भागलपुर के आसपास अटका हुआ है क्योंकि हवाएं अनुकूल नहीं हैं। ये भी पढ़ें..Bihar Politics: विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे राहुल गांधी,... उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 53 और दोपहर में सापेक्षिक आर्द्रता 34 प्रतिशत रही। हवा की दिशा 8.8 किमी प्रति घंटे की औसत गति के साथ उत्तर पश्चिम थी। पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून की शुरुआत से पहले अगले पांच दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण 20 से 23 जून को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)