Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज से आगाज, इन मुद्दों पर...

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज से आगाज, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

UP Assembly Monsoon Session 2024, लखनऊः लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र आगाज हो रहा है। मानसून सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष खासकर सपा और कांग्रेस ने मिलकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। मानसून सत्र में कई अध्यादेश और अधिसूचनाएं सदन में पेश की जाएंगी। सत्र के दौरान योगी सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बजट का आकार 20-25 हजार करोड़ रुपये के होने के आसार है।

30 जुलाई को पेश होगा अनुपूरक बजट

जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 30 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश करेंगे, जिसे 1 अगस्त को पारित किया जाएगा। इसके अलावा सत्र में एक दर्जन से अधिक अध्यादेश भी पारित किए जाएंगे। वहीं, सत्र में विपक्ष के भी आक्रामक रहने की संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलीय नेताओं ने सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का आश्वासन दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सार्थक चर्चा करने और जनता से जुड़े मुद्दे उठाने की अपील की।

ये भी पढ़ेंः- सपा ने खेला बड़ा दांव, माता प्रसाद पांडेय को बनाया नेता प्रतिपक्ष,जानें कैसा रहा सियासी सफर

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

उन्होंने सभी दलीय नेताओं से सत्र के सुचारू संचालन के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रदेश में सूखा, बाढ़ और अघोषित बिजली कटौती समेत जन मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संवाद और सकारात्मक चर्चा से लोकतंत्र मजबूत होता है। सबसे बड़ी विधानसभा होने के नाते यूपी विधानसभा की कार्यवाही अन्य राज्यों के लिए मिसाल पेश करती है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी अनूठी कार्यशैली से यूपी का गौरव बढ़ाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें