प्रदेश उत्तर प्रदेश

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा के समर्थन में उतरी संघर्ष सेवा समिति

jhansi-mayar-candidate झाँसीः प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण संपन्न होने वाला है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां और निर्दलीय प्रत्याशी अपना दमखम आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झांसी में महापौर प्रत्याशी के रूप में बिहारी लाल आर्य को उतारा है जो तीन बार विधायक और एक बार मंत्री भी रह चुके हैं। जनपद की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था संघर्ष सेवा समिति प्रथम बार चुनावी मैदान में खुलकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रही है। संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार कर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि व्यापारियों और जनता के हित के लिए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताना नितांत आवश्यक है। पार्टी की नीतियां विकास के साथ राष्ट्र निर्माण पर भी आधारित है। जितनी आवश्यकता देश के विकास की है उतनी ही आवश्यकता राष्ट्र निर्माण की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकलौती राजनीतिक पार्टी है जो राष्ट्र निर्माण पर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के विकास और सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराधियों का सफाया हो रहा है जिससे व्यापारी और आम जनता भयमुक्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर रही है। विकास के क्षेत्र में भी भाजपा ने उत्कृष्ट कार्य किया है चाहे वह राजमार्गों का निर्माण हो, रोजगार सृजन हो या बिजली पानी की व्यवस्था, हर क्षेत्र में भाजपा अग्रणी है। ये भी पढ़ें..मवेशी तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल को कोर्ट से राहत... इस दौरान महापौर पद प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने कहा कि संघर्ष सेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जनता के बीच संघर्ष सेवा समिति ने आज अच्छी साख स्थापित कर ली है। संघर्ष सेवा समिति द्वारा समर्थन देने से अवश्य ही भारतीय जनता पार्टी के हक में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी और हम एक बड़े अंतराल से जीत दर्ज कर इतिहास निर्माण करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 48 से राहुल कोस्टा, वार्ड नंबर 3 से अमित राय, वार्ड नंबर 60 से रश्मि हयारण, वार्ड नंबर 47 से प्रियंका साहू, वार्ड नंबर 50 से मोनिका गुप्ता, वार्ड नंबर 2 से नेहा यादव भी उपस्थित रहे जिनके समर्थन में संघर्ष सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)