आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना, बिहार के सियासी घटनाक्रम पर क्या बोले अखिलेश?

0
28

UP News: बिहार में सियासी घटनाक्रम को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश ने नीतीश के एनडीए में शामिल होने पर इसे विश्वासघात करार दिया है। उन्होंने कहा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

नीतीश पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि इससे बड़ी उनकी कोई हार नहीं हो सकती। सोशल मीडिय एक्स पर उन्होंने लिखा, भाजपा अपने जीवन काल में इतनी कमजोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गई है।

आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें-Bihar New Cabinet List: नई सरकार में इन 8 लोगों को मिली मंत्री पद की जगह, देखें यहां पूरी लिस्ट

संयोजक न बनाए जाने से नाराज थे नीतीश!

दरअसल, नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन के सूत्रधार थे। इंडिया गठबंधन का संयोजन न बनाए जाने से उनकी नाराजगी की खबरें सामने आई। वहीं पिछले एक हफ्ते से बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल ने रविवार को विराम ले लिया और नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। वहीं बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम बनाए गए है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)