UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: शुरूआती रूझानों में सपा का सफाया, भाजपा ने बनायी बढ़त

0
6

up-nikay-result

लखनऊः उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में राज्य के सभी 17 नगर निगमों के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर की 17 सीटों में से 16 पर बढ़त बना ली है। वहीं बहुजन समाज पार्टी आगरा में आगे चल रही है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस महापौर के चुनाव में हर सीट पर पीछे चल रही है।

दस बजे तक के शुरुआती रुझान में भाजपा नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी बढ़त बनाए हुए है। वहीं सपा और बसपा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर अब तक चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज सुबह आठ बजे से नगरीय निकाय के लिए मतगणना का कार्य जारी है। 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत समेत कुल 760 सीटों के लिए प्रदेश भर में 353 मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है। अनुमान है कि मध्याह्न 12 बजे के बाद नगर निगम महापौर चुनाव के नतीजे आने लगेंगे।

ये भी पढ़ें..Mother’s Day 2023: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, जानें पहली…

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना करायी जा रही है तथा वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक राउण्ड के रिजल्ट को ध्वनि विस्तारक यंत्र से उद्घोषित किया जाए। स्ट्रांग रूम में रिकार्डिंग समेत सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)