लखनऊः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2024) के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। सपा के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 7 उम्मीदवारों के नाम का मोहर लगा दी है। भाजपा की इस लिस्ट में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। दरअसल यूपी की 13 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होने हैं। बीजेपी गठबंधन के सभी उम्मीदवार सोमवार को नामांकन करेंगे।
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को भी दिया टिकट
विधान परिषद चुनाव हेतु घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/XADFL9wmTe
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) March 9, 2024
बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। इसके अलावा अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, संतोष सिंह और रामतीरथ सिंघल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक और अशोक कटारिया को फिर दोहराया है। ये तीनों फिलहाल एमएलसी हैं।
ये भी पढ़ें..Kamal Haasan नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अब इस पार्टी के लिए करेंगे प्रचार
BJP उम्मीदवारों की लिस्ट
- महेंद्र कुमार सिंह
- विजय बहादुर पाठक
- मोहित बेनीवाल
- धर्मेंद्र सिंह
- अशोक कटारिया
- संतोष सिंह
- रामतीरथ सिंघल
गौरतलब है कि विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई को खाली हो रही हैं। इसमें 10 सीटें बीजेपी और एक सीट उसकी सहयोगी अपना दल (एस) के पास थी। जबकि सपा और बसपा के पास एक-एक सीट है। यूपी की 13 सीटों पर 21 मार्च को मतदान होगा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)