Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP: मायावती ने बैलेट पेपर पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोलीं-सरकारी मशीनरी...

UP: मायावती ने बैलेट पेपर पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोलीं-सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही भाजपा

mayawati

लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के आए नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव होता तो बसपा मेयर चुनाव जरूर जीत जाती।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने साम, दाम, दण्ड, भेद समेत अनेकों हथकण्डों के इस्तेमाल किया है। साथ ही इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर बसपा चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि समय आने पर इसका जवाब भाजपा को जरूर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यूपी नगर निकाय चुनाव में मदाताओं ने पार्टी प्रत्याशियों को दिये गये वोट के लिए आभार भी जताया है।

ये भी पढ़ें..एक सांसद-पांच विधायक होने के बाद में भी मुरादाबाद में साइकिल…

उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए बसपा पर भरोसा करके पार्टी प्रत्याशियों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार एवं शुक्रिया। अगर यह चुनाव भी फ्री एण्ड फेयर होता तो परिणाम की तस्वीर कुछ और ही होती। बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाने पर बसपा मेयर चुनाव भी जरूर जीतती। उन्होंने आगे कहा कि वैसे चाहे भाजपा हो या फिर सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव जीतने में एक-दूसरे से कम नहीं हैं। यही कारण है कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा ही धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है। इस बार भी चुनाव में ऐसा ही हुआ है और यह अति-चिन्तनीय है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें