Home उत्तर प्रदेश UP Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में UP की इन 14...

UP Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में UP की इन 14 सीटों पर हो रहा मतदान, बस्ती में 69 EVM हुईं खराब

up-lok-sabha-election-2024-phase-6-voting

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting : लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। आज छठे चरण में यूपी समेत आठ राज्यों  में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। उधर मतदान को लेकर लोगों में काभी उत्साह  देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे तक करीब 11 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी।  यूपी में सुबह 9 बजे तक करीब 12 प्रतिशत मतदान हो चुका है। साथ ही श्रावस्ती लोकसभा सीट के साथ जिले में गैसड़ी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा से शैलेश कुमार सिंह शैलू, सपा से राकेश कुमार यादव, बसपा से मोहम्मद हारिश खान मैदान में हैं।

UP Phase 6 Voting: बस्ती में 69 EVM महीनें हुई खराब

बस्ती लोकसभा क्षेत्र के 2151 बूथों पर तेजी से वोटिंग चल रही है। मतदान शुरू होते ही कुल 69 EVM मशीनें खराब हो गईं। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक सभी मशीनें बदलने के बाद मतदान सुचारु रूप से शुरू हो गया है। डीएम ने बताया कि पांचों विधानसभाओं में 13 बैलेट यूनिट, 38 कंट्रोल यूनिट और 18 वीवीपैट खराब हो गये। बैलेट यूनिट की खराबी का प्रतिशत .6%, कंट्रोल यूनिट की खराबी का प्रतिशत 1.77% और वीवीपैट की खराबी का प्रतिशत .84% था।

ये भी पढ़ेंः- Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting : छठे चरण मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 11% वोटिंग

UP की इन 14 सीटों पर डाले जा रहे वोट

यूपी की जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, लालगंज, जौनपुर, आजमगढ़, मछली शहर और भदोही शामिल है।

UP Phase 6 Voting: 9वीं बार मेनका गांधी मैदान में

उल्लेखनीय है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 14 सीटों में से नौ सीटों पर बीजेपी ने  प्रचंड जीत दर्ज की थी। इस चरण में 9वीं बार सांसद बनने के लिए भाजपा की मेनका गांधी सुल्तानपुर से मैदान में हैं। वहीं डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 5वीं बार सांसद बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं।

गौरतलब है कि इस चरण में कुल वोटरों की कुल संख्या 2,70,69,874 है। जिसमें 1,43,30,361 पुरुष, 1,27,38,257 महिला और 1,256 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इन 14 सीटों पर कुल 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

6 राज्यों की इन 58 सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 7, हरियाणा-10, जम्मू-कश्मीर- 1, ओडिशा- 6, उत्तर प्रदेश- 14,  बिहार-8, झारखंड- 4,  पश्चिम बंगाल 8 और ऐसे अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शनिवार को इस चरण में मतदान हो रहा है। इनके अलावा ओडिशा राज्य विधानसभा की 42 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version