spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP: राहुल गांधी पर भड़कीं पूर्व मंत्री स्वाती सिंह, बोलीं-देश की महिलाओं...

UP: राहुल गांधी पर भड़कीं पूर्व मंत्री स्वाती सिंह, बोलीं-देश की महिलाओं से मांगे माफी

swati-singh

लखनऊः महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता किस हद तक घटिया है इसका इजहार खुद राहुल गांधी ने लोकसभा में किया। ये बहुत ही अशोभनीय हरकत थी। इसके लिए राहुल गांधी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। एक तरफ राहुल गांधी मणिपुर की घटना की जानकारी दे रहे थे, लेकिन उन्होंने खुद संसद में कैसा व्यवहार किया। कांग्रेस ने इसके लिए माफ़ी भी नहीं मांगी।

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस के मामले में निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने यह बातें कहीं। 22 महिला सांसदों ने भी इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है। इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि कांग्रेस आज भी महिलाओं को हेय दृष्टि से देखती है। यही कारण है कि राजस्थान में एक महिला के साथ दुराचार के बाद उसके सारे अंगों को काट कर जला दिया जाता है, लेकिन प्रियंका वाड्रा को यह नहीं दिखता। राहुल गांधी भी उस मामले पर चुप रहते हैं।

ये भी पढ़ें..Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे का आज 7वां दिन,…

पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाएं कांग्रेस और पूरे विपक्ष को जवाब देंगी। उनकी ओछी मानसिकता का करारा जवाब उन्हें चुनाव में ही मिलेगा। स्वाति सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बराबरी पर खड़ा करने के लिए उज्ज्वला योजना लाकर धुएं से मुक्ति दिलाई। साथ ही तीन तलाक पर बिल लाकर उनका उत्पीड़न कम किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महिलाओं पर कटाक्ष और अभद्रता से बाज नहीं आती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें