उत्तर प्रदेश

UP Elections : दूसरे चरण का मतदान कल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊः विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश के 09 जनपद अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद,रामपुर, सहारनपुर,संभल और शाहजहापुर 55 सीटों पर सोमवार (कल) सुबह सात बजे से मतदान शुरू होंगे, जो शाम छह बजे समाप्त हो जायेगा। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने रविवार को यह बताया कि 55 विधानसभाओं में 176 पुलिस थाना क्षेत्र मतदान होना प्रस्तावित है। इन विधानसभाओं में 12,538 मतदान केंद्रों और 23,352 मतदेय स्थलों पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..IPL Mega Auction: कुंबले बोले- हम एक नई टीम बनाने पर कर रहे हैं ध्यान केंद्रित

महिलाओं को विशेष रूप से प्रेरित करने के लिए कुल 122 पिंक बूथ, (महिला बूथ) बनाए गए हैं। यहां पर 42 महिला निरीक्षक, उपनिरीक्षक, 266 महिला मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की तैनाती हुई है। एडीजी ने बताया कि कुल विधानसभा क्षेत्र में आठ, विधान सभा क्षेत्र नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमौली, संभल, देवबंद, रामपुर मनिहारान, व गंगोह को संवेदनशील को श्रेणी में रखा गया है। द्वितीय चरण में कुल 436 मजरे व मोहल्ले वल्नरेबल चिन्हित किए गए हैं जबकि 4917 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल मना गया है।

चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस की नजर

दूसरे चरण में देवबंद समेत आठ संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही पुलिस ने गश्त व चेकिंग बढ़ा दी है। नौ जिलों की 55 विधान सभा क्षेत्रों में कड़ा पहरा है और खासकर बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कुल 33 संवेदनशील विधान सभा क्षेत्र सूचीबद्ध किए हैं। यहां खास रणनीति के तहत सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)