spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअंतिम चरण की लड़ाई हुई तेजः काशी में आज PM मोदी करेंगे...

अंतिम चरण की लड़ाई हुई तेजः काशी में आज PM मोदी करेंगे मेगा रोड शो, अखिलेश-प्रियंका भी दिखाएंगे दम

वाराणसीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सियासी दलों के पास चुनाव प्रचार के लिए 48 घंटे से भी कम समय बचा है। ऐसे में भाजपा सहित सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो और जनसभा कर अपनी पार्टी के लिए जीत का माहौल बनायेंगे।

ये भी पढ़ें..तीन वेदर सिस्टम के असर से बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के आसार

भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो मलदहिया चौराहे से शुरू होगा। लहुराबीर से मैदागिन होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक लगभग तीन किलोमीटर के इस मेगा रोड शो के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर रखी है। रोड शो रूट पर अलग-अलग स्थानों पर 31 चौकियां लगाई गई हैं। इसमें होली की हुड़दंग, बुलडोजर बाबा समेत झांकियां सजाई जाएंगी। ऐसे ही शंखनाद, हस्तशिल्प, शहनाई जुगलबंदी, किसान व आवास योजना, राम दरबार, गंगा आरती, वैक्सीनेशन आदि पर भी झांकियां होंगी।

प्रियंका

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। प्रियंका गांधी कैंट, शहर उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। रोड शो मलदहिया से शुरू होकर लहुराबीर, मैदागिन तक जाएगा। वहीं राहुल गांधी सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे। वहां से वह पिंडरा विस क्षेत्र के प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में फूलपुर बाजार में दोपहर एक बजे सभा करेंगे। इसमें प्रियंका भी मौजूद रहेंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is FLYu4OeXIAAiE5y-min-1-1.jpg

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार सायंकाल आठ बजे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर सायं 4.45 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। इसके बाद अखिलेश यादव शहर के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों पूजा यादव, अशफाक अहमद डब्लू, किशन दीक्षित के साथ रथ पर सवार होकर रोड शो में शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष रात 8 से 10 बजे तक भारत माता मंदिर से रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर चौराहा पहुंचेंगे। यहां रोड शो समाप्त कर अखिलेश यादव बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें