प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

UP Election Result: गोरखपुर की सभी नौ विस सीटों पर भाजपा आगे, सीएम योगी की सीट पर सभी की निगाहें

bjp

गोरखपुरः जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में मतगणना चल रही है। जिले के कुल 35 लाख 90 हजार 763 मतदाताओं में से 20 लाख 20 हजार 227 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। कुल 109 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चंद घंटों में सामने आ जाएगा।

गोरखपुर शहर सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उम्मीदवार हैं। इस वजह से यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां योगी ने शुरुआती रुझानों में ही बढ़त बना ली है। गोरखपुर जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गोरखपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के विपिन सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विजय बहादुर यादव से आगे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर सीट पर आदित्यनाथ सपा प्रत्याशी से करीब 34 हजार मतों से आगे चल रहे थे। इसी तरह गोरखपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा आगे है।

ये भी पढ़ें..Punjab Elections 2022: पंजाब में 3 सीटों पर आया रिजल्ट, पटियाला...

दूसरे नंबर पर सपा बनी है। कैम्पियरगंज में भी भाजपा आगे है और सपा उसका पीछा कर रही है। सहजनवां में भी भाजपा ही आगे है। पिपराइच विधानसभा में भाजपा आगे है और सपा उसके पीछे है। ऐसे ही खजनी सुरक्षित सीट पर भाजपा आगे, बसपा पीछे, बांसगांव सीट पर भाजपा आगे और सपा पीछे, चौरी चौरा सीट पर भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन आगे तथा सपा पीछे है और चिल्लूपार विधानसभा सीट पर भाजपा आगे और सपा पीछे-पीछे चल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)