Saturday, October 26, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP By Election 2024: सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की...

UP By Election 2024: सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

UP By Election 2024 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन, शिवपाल सिंह यादव और जेल में बंद सपा के कद्दावर नेता समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कुंदरकी, गाजियाबाद, मीरापुर, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी,मंझवा और फूलपुर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए 40 नामों की घोषणा की गई है।

Samajwadi Party Star Campaigners List: ये रही लिस्ट

इस लिस्ट में अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, मोहम्मद आजम खान, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, जया बच्चन, रामजी लाल सुमन, अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, हरेंद्र मलिक, श्याम लाल पाल, माता प्रसाद पांडे, लालजी वर्मा, नरेश उत्तम पटेल, इंद्रजीत सरोज, विशंबर प्रसाद निषाद, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर और राम अचल राजभर के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा रामगोविंद चौधरी, लालबिहारी यादव, जावेद अली खां, शाहिद मंजूर, राजाराम पाल, महबूब अली, रामआसरे विश्वकर्मा, रमेश प्रजापति, किरनपाल कश्यप, राम औतार सैनी, जियाउर्रहमान बर्क, देवेश शाक्य,रेखा वर्मा, त्रिभुवन दत्त, आबिद रजा, संजय सविता, राजपाल कश्यप, शकील अहमद नदवी और जुगुल किशोर बाल्मीकि, अतुल प्रधान, मिठाईलाल भारती को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है।

ये भी पढ़ेंः- UP By-Election : सपा के सिंबल पर लड़ेंगे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी, जानें क्या हैं अखिलेश के ऐलान के मायने

UP By Election 2024: सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेगे गठबंधन के उम्मीदवार

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। सभी 9 सीटों पर चुनाव होंगे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए संदेश दिया था कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और गठबंधन के सभी उम्मीदवार सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा था, “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकजुट होकर बड़ी जीत के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।

इस उपचुनाव में ‘भारत’ (इंडी अलायंस) जीत की नई इबारत लिखने जा रहा है। कांग्रेस के सहयोग से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘भारत गठबंधन’ का हर कार्यकर्ता जीत के संकल्प के साथ नई ऊर्जा से भर गया है। यह चुनाव जीत का है देश के संविधान, सद्भाव और पीडीए के सम्मान को बचाओ।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें