UP Budget 2024: योगी सरकार ने दी 24 हजार करोड़ की नई परियोजनाओं की सौगात, जानें बजट की मुख्य बातें

0
7

UP Budget 2024, लखनऊः उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यूपी का 7,36,437 करोड़ बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल है।

अब तक का सबसे बड़ा बजट 

यह यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट 6.90 लाख करोड़ रुपये था जिसमें 32,721 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल थीं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है। लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर सिटी विकसित की जाएगी।

सीएम योगी के नेतृत्व में हमने विकास गाथा लिखी है। हमारी सरकार में रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। निराश्रित महिला पेंशन में वॄद्धि की गई है। युवक मंगल दल का गठन किया है। यह बजट युवाओं के लिए है। समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं हैं।

ये भी पढ़ें..UP Budget 2024: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क योगी सरकार, हेल्थ लैब के लिए 952 करोड़ प्रस्तावित 

व्यापार करने में आसानी की रैंकिंग में राज्य 14वें स्थान पर था, लेकिन आज यह दूसरे स्थान पर है। संगठित अपराध खत्म हो गया है और औद्योगिक क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। हमने प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ-सबका विकास‘ नारे को चरितार्थ किया है।

जानें यूपी के बजट प्रमुख बातें…

  • अयोध्या सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़
  • अयोध्या में AirPort के विस्तार के लिए 150 करोड़
  • अयोध्या और वाराणसी को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है
  • प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए 2500 करोड़
  • प्रदेश में धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए करोड़ 1750 करोड़
  • कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु योजना के लिए 400 करोड़
  • आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़
  • कानपुर मेट्रो के लिए 395 करोड़
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • प्रदेश में 96 लाख MSME इकाइयां हैं। आज प्रदेश के उद्यमियों द्वारा लगभग 2 लाख करोड़ रूपये का निर्यात किया जा रहा है।
  • कारोबार सुगमता की रैंकिंग में जो राज्य पहले 14वें स्थान पर था, वह अब देश में दूसरे स्थान पर है।
  • उत्तर प्रदेश भारत का अग्रणी विकासशील राज्य बन गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)