UP: भाजपा का स्थापना दिवस आज, सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया ध्वज

37

bjp-foundation-day

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार 06 अप्रैल को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश कार्यालय पर भाजपा का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। भाजपा का स्थापना दिवस प्रदेश भर में बूथ स्तर तक मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा का झंडा लहराकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एलइडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का भाषण सुने। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश के सभी बूथों पर मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..हनुमान जन्मोत्सव से पहले सजा श्रीराम का दरबार, जयपुर में दिखी…

इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा जिला व मंडल स्तर पर भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)